विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर जमवारामगढ़ में BLA प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न जेपी शर्मा, संवाददाता

जमवारामगढ़। दिनांक 23 नवंबर 2025 को मुख्यालय जमवा रामगढ़ बादियावाला मोड़ पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला अध्यक्ष जयपुर देहात के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर BLA की विधानसभा क्षेत्र जमवारामगढ़ के ब्लॉक जमवारामगढ़ एवं आँधी की समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी एवं BLA प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयपुर पूर्व देहात गोपाल मीना ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी मंजू शर्मा उपस्थित रहीं।
गोपाल मीना ने अपने उद्बोधन में सभी BLA एवं कांग्रेस कार्यकारिणी को SIR के महत्व से अवगत कराते हुए प्रत्येक मतदाता के SIR फॉर्म को सावधानी व सतर्कता से भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया कि सतर्कता के साथ किया गया पुनरीक्षण ही संगठन को मजबूत बनाता है।
विधानसभा प्रभारी मंजू शर्मा ने भी SIR से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ, निर्देश एवं आवश्यक सावधानियों को विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रधान जमवारामगढ़ रामफूल जी गुर्जर तथा प्रधान आँधी मानसी मीणा ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया।
प्रशिक्षण के दौरान संगठन महामंत्री इस्लामुद्दीन ने SIR फॉर्म भरने की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष जमवारामगढ़ रामधनजी बेनीवाल ने धन्यवाद उद्बोधन देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में उप प्रधान शंकर लाल शर्मा, प्रभु सिंघल, राधेश्याम शर्मा, नीरू बिवाल, दाऊ दयाल मीणा, कन्हैया लाल बोपला, रामकिशन मीना, कमलेश मीना, रामचन्द्र गुर्जर, नीलम कालूराम मीना, गिरधारी लाल जांगिड़, राजू सैनी, ज्ञानचंद, राजू वर्मा, अनोखी मीना सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं BLA उपस्थित रहे।
कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा।



