Uncategorized

पेंशनर समाज की समस्याओं के समाधान का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिया भरोसा पेंशनरों के अनुभव को बताय समाज के लिए मार्गदर्शक

 

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुरलीपुरा में आयोजित पेंशनर समाज की उपशाखा के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में कहा कि पेंशनरों को अपने लंबे अनुभवों से समाज को मार्गदर्शन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज के सदस्य हमारे लिए सम्मानित और प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि पेंशनर समाज की मांगों और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

इससे पहले शाखा अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने उप मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर ने अपने संबोधन में पेंशनर समाज की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को मंच पर रखा। समारोह को प्रदेश महामंत्री किशन शर्मा, जस्टिस बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह चंदेल तथा जिलाध्यक्ष जी.के. मीणा ने भी संबोधित किया। शाखा मीडिया प्रभारी नगेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पेंशनर समाज द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। समारोह के दौरान 90 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 20 पेंशनरों, 75 वर्ष पूर्ण करने वाले 63 पेंशनरों तथा समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!