Uncategorized

अक्षय तृतीया पर प्रताप नगर में जल मंदिरों की शुरुआत, राहगीरों को मिलेगी राहत

राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी, समाज सेवा के साथ नारी सम्मान का संदेश भी दिया

 

जयपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज सेवा समिति, प्रताप नगर, सांगानेर द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए मानव सेवा की सराहनीय पहल की गई। समिति ने राहगीरों की सुविधा के लिए प्रताप नगर क्षेत्र में दो स्थानों पर जल मंदिर (प्याऊ) शुरू किए।
समिति अध्यक्ष डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि श्योपुर रोड तथा अल्प बचत व्यावसायिक केंद्र पर स्थापित इन जल मंदिरों का शुभारंभ छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा फीता काटकर किया गया, जो समाज में नारी सम्मान का संदेश भी देता है।

महासचिव भगवान सहाय सिंघल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत किया। प्रचार सचिव अंकिश तालुका ने जानकारी दी कि इस अवसर पर कन्याओं को उपहार भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम में विष्णु गोयल, शिवचरण अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, कैलाश, नितिश, योगेश, कपिल, दिनेश गोयल, अशोक मंगल, सोहनलाल, हर्षित, विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भीषण गर्मी के बीच समिति की इस पहल से राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। यह कार्य समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!