जीवन बीमा — माया शर्मा लेखिका/अजमेर राजस्थान
जीना अगर जरूरी है तो उसे सुखद और सुरक्षित बनाये रखने के लिए जीवन बीमा बेहद जरूरी है। ये जरूरी नहीं कि आज हम और
आप स्वस्थ हो और भरे पूरे परिवार के साथ सुखी जीवन जी रहे हो तो
भविष्य में भी हम स्वस्थ और सुखी रहेंगे ही।
समय का चक्र घूमता ही है ,आज सुख तो कल दुःख का आना नियति है। कोरोना जैसी महामारी का वक़्त हमें सबक दे गया कि कब किस को क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। उस वक़्त लोगों के पास पैसा होते हुए भी कई लोग मौत के मुँह में चले गए। लोगों को इलाज तक मुहैया नहीं हो पाया नतीजा उनके परिवार सड़क पर आ गए। क्योकि अचानक हुयी घटनाओं के बाद सदमे से उबर पाना मुश्किल हो गया था। जिनके पास जीवन बीमा करवाया हुआ था उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिला। उनको जीने के लिए सहारा मिला। आप सभी से अनुरोध है कि अपनी आय का छोटा सा हिस्सा अपने भविष्य अपने बच्चों के भविष्य के लिए जरूर सुरक्षित रखें।
माया शर्मा
लेखिका/अजमेर
राजस्थान




