आजाद महफ़िल के तत्वावधान में आज आयोजित लाइव ऑनलाइन कार्यक्रम अत्यंत भव्य, गरिमामय और सफल रहा।

आजाद महफ़िल के तत्वावधान में आज आयोजित लाइव ऑनलाइन कार्यक्रम अत्यंत भव्य, गरिमामय और सफल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आ. कुंती के सुसंगठित एवं प्रभावशाली संचालन से हुई, जिसने पूरे आयोजझन को एक सुंदर दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर आ. शकुंतला द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय और सौम्य बना दिया। उनकी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने हम सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में आ. आशा, आ. रविंद्र, आ. एस.पी., आ. रवि अतरौलिया, आ. पूर्णिमा, आ. अमित, आ. सुनीता, आ. कनक तथा आ. शशी सहित सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। सभी की बेहतरीन गायकी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए और पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
विशेष आकर्षण के रूप में आ. रविंद्र द्वारा लिया गया आ. अमित का साक्षात्कार अत्यंत प्रभावशाली, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। आ. अमित के सारगर्भित उत्तरों ने हम सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में आनंद की वर्षा कर दी।
यह कार्यक्रम कला, संगीत और प्रतिभा का अद्भुत संगम साबित हुआ। आजाद महफ़िल की अध्यक्षा एवं समस्त आयोजन टीम का इस सफल आयोजन के लिए हृदय से आभार। सभी सहभागी कलाकारों एवं मित्रों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ




