Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री श्याम मंदिर के तोरण द्वार पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित

 

जयपुर, 25 जुलाई। कालवाड़ रोड स्थित जोशी मार्ग, मनोहर होटल के पीछे स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की विशाल एवं भव्य प्रतिमा का तोरण द्वार पर वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ स्थापना समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।प्रतिमा स्थापना एवं पूजा-अर्चना का शुभ कार्य सुरपुरा गोशाला के पूज्य बाल व्यास जी महाराज, राम कुटिया धाम के पूज्य कृष्ण दास जी महाराज तथा श्री श्याम मंदिर के महंत पूज्य रामजी लाल जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। संत-महात्माओं के वैदिक मंत्रोच्चार और आशीर्वचनों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शेर सिंह धाकड़ ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की यह भव्य प्रतिमा मंदिर की दिव्यता और भव्यता को नई पहचान देगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगी तथा आने वाले भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं धर्मप्रेमियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, धर्मगुरु राजेंद्र , हरिशंकर शर्मा, मनोहर चौधरी, हरि नारायण कुमावत, केदार अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण बागड़ी, महेंद्र शर्मा, राज सिंह तंवर, जय सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। समारोह के अंत में श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!