Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

कारगिल विजय दिवस पर निफा समालखा ने लगाया रक्तदान शिविर, 62 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

 

समालखा लोकेश झा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रेलवे रोड स्थित देव अस्पताल में निफा समालखा संस्था के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुप्रसिद्ध समाजसेवी रमेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से एक ओर रक्तदाता स्वस्थ रहता है, वहीं दूसरी ओर किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।निफा समालखा संस्था के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि यह रक्तदान शिविर कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि निफा संस्था पूरे भारत में रक्तदान जागरूकता अभियान चला रही है तथा विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित कर रही है। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। देव अस्पताल के डॉ. अमित नासा एवं डॉ. कपिल नासा ने बताया कि यह शिविर पानीपत के सिविल अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर देव अस्पताल की डॉ. रिचा नासा, मनदीप तथा अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं निफा समालखा संस्था की ओर से सचिव देवेंद्र पाल सिंह, महिला विंग कोऑर्डिनेटर मनिंदर कौर, ग्रामीण इंचार्ज डॉ. जोगिंदर गाहल्याण, राजेंद्र मनचंदा, सुरेश मित्तल, प्रो. सौरभ मित्तल, निशा मल्होत्रा, प्रो. अशोक पांचाल, सागर शर्मा, भारत भूषण, प्रियंका शर्मा, सरिता शर्मा, बरैडा एवं आसिफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!