फतेहाबाद महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

अरुण शर्मा। नज़र इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रवि शल्या जी, केंद्रीय रक्तदान संयोजिका शिवानी जी, भजन मंडली की बहनों सहित महिला मंडल की अनेक बहनों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीतों का सामूहिक गायन कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फतेहाबाद नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होने का अवसर मिला। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम में केंद्रीय संयोजिका एवं भाजपा मोर्चा मंडल संयोजिका रेनू संजय अनवरिया सहित फतेहाबाद महिला मंडल की समस्त बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।




