Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

झोटवाड़ा में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, ई-वेलोसी एजेंसी का शुभारंभ

 

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निवारू रोड झोटवाड़ा स्थित यूनियन बैंक के पास ‘ई-वेलोसी मोबिलिटी’ (EV) की एजेंसी का विधिवत शुभारंभ किया गया। एजेंसी का उद्घाटन सूबेदार सत्तार खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के एमडी विशाल सिंह तथा असिस्टेंट ओम प्रकाश एवं दयाल नई दिल्ली से विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिक, पूर्व सैनिक, पुलिस अधिकारी, व्यवसायी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सज्जाद खान, हवलदार/कैप्टन उमेद खान, डिप्टी पुलिस ब्यूरो सलीम खान, सूबेदार मेजर मोमिन खान, एडिशनल एसपी शब्बीर खान, रणवीर सिंह तंवर, सूबेदार एस.एस. शेखावत, प्रसाद लियाकत खान, सूबेदार जसवंत सिंह, हवलदार फिरोज खान एवं एईएन एम.डी. खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नई एजेंसी के शुभारंभ पर सूबेदार सत्तार खान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए ईवी क्षेत्र में नए व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समारोह में शहर के कई जाने-माने व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा मातृशक्ति ने भी भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!