Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

वीर शहीद मंगेज सिंह पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

 

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर झोटवाड़ा वार्ड नंबर 21 स्थित वीर शहीद मंगेज सिंह पार्क में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।कार्यक्रम के दौरान कारगिल शहीद वीर मंगेज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। पार्क समिति सदस्य अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जुड़ा विशेष अवसर रहा।समारोह में कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों के साथ सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे। इनमें रामचंद्र कप्तान, उदावत सिंह, राम सिंह, किशोर सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, चतर सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!