Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

श्री तारा एनक्लेव में नगर परिषद अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं ।

एक अक्तूबर से छह सफाई कर्मचारी होंगे नियुक्त गलियों-नालियों की मरम्मत का टेंडर मंजूर।

 

समालखा । लोकेश झा। नगर परिषद के जेई गौरव भारद्वाज व जेई सुमित ढांडा ने शुक्रवार को श्री तारा एनक्लेव कॉलोनी का दौरा कर वहां की समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलोनी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को मौके पर ले जाकर कॉलोनी की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।

निरीक्षण के बाद जेई गौरव भारद्वाज ने बताया कि 1 अक्तूबर से कॉलोनी में सफाई व्यवस्था के लिए छह सफाई कर्मचारी स्थायी रूप से नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गलियों व नालियों की मरम्मत का टेंडर मंजूर हो चुका है और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए द्वारा स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर व स्टील बेंच लगाने के लिए लोकेशन सहित सूची उपलब्ध करवाने पर उसके अनुसार टेंडर लगाकर काम करवाया जाएगा। पेयजल सप्लाई शुरू करवाने तथा गंदे पानी की निकासी के लिए सीवर पाइप लाइन बिछवाने के संबंध में नगर परिषद की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
कॉलोनी में घूम रहे खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए भी जल्द कार्रवाई करने की बात कही गई। वहीं, कॉलोनी के बचे हुए एरिया को अप्रूव करवाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
इस अवसर पर आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर, आरडब्ल्यूए प्रधान सुभाष रमन, महासचिव जगबीर पंवार, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर दयानंद छिक्कारा, संदीप चौहान, वीरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, बलबीर राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन नगर परिषद के अधिकारी कॉलोनी में निरीक्षण करते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!