Uncategorized

मकर संक्रांति पर पक्षी संरक्षण की मिसाल 13 से 15 जनवरी तक विशाल पक्षी चिकित्सा शिविर का आयोजन

 

जयपुर।मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पतंगबाजी के दौरान पक्षियों के घायल होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हरि ओम जन सेवा समिति राजस्थान, सर्व समाज सेवा समिति, राजस्थान जन मंच पक्षी चिकित्सालय एवं दाना शिवम अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पक्षी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 13, 14 एवं 15 जनवरी को आयोजित होगा, जिसमें पतंग की डोर से घायल पक्षियों के निशुल्क उपचार, प्राथमिक चिकित्सा एवं संरक्षण की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं की टीम लगातार सेवाएं प्रदान करेगी। आयोजक संस्थाओं ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई घायल पक्षी दिखाई दे, तो उसे सुरक्षित रूप से शिविर तक पहुँचाएँ या संबंधित स्वयंसेवकों को सूचना दें। साथ ही, सभी सेवाभावी नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग दें।
यह शिविर न केवल पक्षियों के जीवन की रक्षा का प्रयास है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, करुणा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!