Uncategorized

इंकवेल इनोवेटर्स द्वारा साहित्यिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन

अनामिका दुबे। नजर इंडिया 24

साहित्यिक मंच इंकवेल इनोवेटर्स द्वारा एक भव्य साहित्यिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन वाराणसी, उत्तर प्रदेश से मंच की संस्थापिका सृष्टि शर्मा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में मंच के पदाधिकारियों—मुख्य संपादक वीरभद्र त्रिपाठी जी, मुख्य सचिव एकता चतुर्वेदी जी तथा अनुशासन प्रभारी यतींद्र ठाकुर जी—का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

इस साहित्यिक प्रतियोगिता को Odd Even Films एवं Dauji Films Entertainment का प्रायोजन प्राप्त हुआ। इन प्रोडक्शन कंपनियों के ऑनर श्रीमान अंकित सारस्वत जी, जो पेशे से संगीतकार एवं अधिवक्ता हैं, ने इस आयोजन को अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता अत्यंत सुगम एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मंच की ओर से सभी प्रतिभागियों को सम्मान भेजा गया। इस अवसर पर मंच द्वारा एक साथ दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पहली प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान — निखिल खैरनार जी
द्वितीय स्थान — यतींद्र ठाकुर जी
तृतीय स्थान — सर्वेश पांडेय जी

दूसरी प्रतियोगिता के विजेता रहे—
प्रथम स्थान — वंदना सिंह वासवानी जी
द्वितीय स्थान — अविनाश कुमार जी
तृतीय स्थान — विभा तिवारी जी

साथ ही अन्य प्रतिभागियों को श्रेष्ठ स्थान एवं विशेष स्थान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें अमित कुमार धीमान वीर जी, मयूर पराशर जी, अरुणा जाजू जी, ज्योति राघव सिंह जी, राजीव वशिष्ठ जी, गार्गी गुप्ता जी, लाजवंती कुमारी जी एवं रितिक सिंह जी शामिल रहे।

सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिससे मंच की गरिमा और भी बढ़ी। मंच की ओर से सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मान प्राप्त करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

आयोजकों ने बताया कि इंकवेल इनोवेटर्स भविष्य में भी साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन करता रहेगा और युवा पीढ़ी को लेखन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!