Uncategorized

कृष्णा पैलेस में गूंज रही मां की जयकार, डांडिया नृत्य रहेगा महोत्सव का मुख्य आकर्षण

आलोक अवस्थी। नजर इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वोजनिन पूजा समिति की ओर से मुरलीपुरा स्थित कृष्णा पैलेस मैरिज गार्डन में पांचवां नवरात्र महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान सजे भव्य पंडाल में मां महिषासुर मर्दिनी, मां महालक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की आकर्षक एवं मनमोहक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। देवी-देवताओं के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो रहे हैं।

धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण देवी आराधना के साथ आयोजित होने वाला डांडिया नृत्य रहेगा, जिसमें श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। समिति के सचिव समीर दंडवत ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे युवाओं में सामाजिकता, आपसी सद्भाव, प्रेम, सहयोग और समर्पण की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राकेश विश्वास, उपाध्यक्ष बंकिम पाल और मिनरल बनर्जी ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा सभी को नवरात्र महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!