भोलानाथ साहित्यिक अकादमी में नवरात्रि पर गूंजे भक्ति के स्वर

जयपुर। भोलानाथ साहित्यिक एवं समाजसेवी संस्था की ओर से नवरात्रि, दशहरा एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार, 29 सितंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक ऑनलाइन भक्ति काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष ललिता भोला ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे निरूपमा चतुर्वेदी ने प्रस्तुत किया। मेघा अग्रवाल ने नौ देवियों पर आधारित भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया। सत्यरूपा तिवारी ने अपनी मधुर आवाज़ में माता रानी का भजन सुनाया। ललिता भोला, ने राजस्थानी भजन व नारी शक्ति पर घनाक्षरी प्रस्तुत की। उर्मिला पांडेय उर्मि ने सारे जग में मेरी मां की सबसे शान निराली है भजन सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया तथा शरद पूर्णिमा पर महारास विषयक भजन भी गाया। कार्यक्रम में काव्यपाठ करने वालों में ललिता भोला सखि, सत्यरूपा तिवारी, मेघा अग्रवाल, रुचि रानी गुप्ता, निरूपमा चतुर्वेदी, उर्मिला पांडेय उर्मि, शारदा जेतली, शिव प्रसाद, कविता तनवानी, अनुराधा माथुर, लक्ष्मी चौहान, सरोज चंद्रा पालीवाल, रमा भाटी और अनिता सिंह सहित कई कवि-कवयित्रियां शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में ललिता भोला, सत्यरूपा तिवारी और सरोज चंद्रा पालीवाल ने सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। मां के भजनों और रामकथाओं से सजी यह संध्या शरद पूर्णिमा की चांदनी जैसी पावन और आलोकमयी रही।




