विकास मिश्र को ‘इंटरनेशनल पैन्स ऑफ कॉन्शियन्स अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित लेखन, पत्रकारिता और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कार्यरत कवि एवं पत्रकार विकास मिश्र को उनके साहित्यिक, पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘इंटरनेशनल पैन्स ऑफ कॉन्शियन्स अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय लेखक एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. शंभु पंवार ने बताया कि यह प्रतिष्ठित सम्मान नेशनल अवॉर्ड समिति द्वारा उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने अपनी लेखनी और कर्म के माध्यम से समाज में चेतना, संवेदना और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया है। डॉ. पंवार ने कहा कि विकास मिश्र की लेखनी में सृजनशीलता, मानवीय दृष्टि और समाजोपयोगी विचारधारा की गहराई झलकती है, जिसने साहित्य जगत को समृद्ध करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संचार किया है।सम्मान प्राप्त करने के उपरांत विकास मिश्र ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है। उन्होंने इस सम्मान के लिए डॉ. शंभु पंवार, समिति के सभी पदाधिकारियों, अपने माता-पिता, शुभचिंतकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। ग्राम नटोली कला, ढेका पखनपुर (सुल्तानपुर) निवासी विकास मिश्र हिंदी साहित्य, शिक्षण और समाजसेवा से गहरा लगाव रखते हैं। वे एक सशक्त कवि और संवेदनशील पत्रकार के रूप में निरंतर समाज में सकारात्मकता और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत हैं।




