Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

वॉइस ऑफ मीडिया का ऐलान, 12 जुलाई को जयपुर में पत्रकारों का धरना-प्रदर्शन

 

जयपुर। पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं विभिन्न लंबित मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया संगठन के बैनर तले रविवार, 12 जुलाई को राजधानी जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन ने प्रदेशभर के पत्रकारों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।वॉइस ऑफ मीडिया के राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं दैनिक हेरिटेज के संपादक गोविन्द गोपाल सिंह ने बताया कि यह आंदोलन पत्रकारों के हितों, सुरक्षा, सम्मान और विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार इस धरना-प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।संगठन के राजस्थान अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने सभी पत्रकार साथियों से अपील करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, इसलिए उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पत्रकार की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।धरना-प्रदर्शन के उपरांत वॉइस ऑफ मीडिया का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम राजस्थान सरकार को 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपेगा। संगठन के अनुसार इस मांगपत्र में पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।संगठन ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार पत्रकारों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तंभ को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!