देशभर से जुटेंगे 400 आयुर्वेद चिकित्सक, खाटू श्याम में होगा आरोग्य आयोजन
अमर सिंह धाकड़। नज़र इंडिया 24
ब्यूरो चीफ
सीकर। खाटू श्याम की नगरी में विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला और आरोग्य प्रदर्शनी का आयोजन होगा। देश भर के आयुर्वेद चिकित्सक नाडी-परीक्षण और विद्वकर्म चिकित्सा का प्रशिक्षण 15 _16 सितंबर को प्राप्त करेंगे। प्रसिद्ध नाडी वैध डॉ. विनायक तायर्ड (महाराष्ट्र ) आयुर्वेद चिकित्सकों को नाडी विज्ञान का प्रशिक्षण देंगे और पुणे के विशेषज्ञ डॉ. अमोल उत्तम बनसोडे विध्दकर्म चिकित्सा का प्रशिक्षण देंगे।रिंगस रोड पर स्थित द्वारकेश भवन में आरोग्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें आयुर्वेद की प्रमुख फार्म कंपनियों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से जानकारी से इस वर्कशॉप में देशभर के 400 आयुर्वेद चिकित्सक भाग लेंगे परिषद द्वारा पूर्व में अग्निकर्म, पंचकर्म , मर्म चिकित्सा आदि विधाओं पर भी कार्यशाला आयोजन की जा चुकी है। आयुर्वेद की लुप्त विधाओं को पुनः स्थापित करने के लिए विश्व- आयुर्वेद परिषद पिछले 27 वर्षों से कार्य कर रही है। आयोजन अध्यक्ष डा. पवन सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन द्वारा इस कार्यशाला को 10 क्रेडिट पांइट देने की स्वीकृति दी गई है । देश भर के आयुर्वेद चिकित्सकों की व्यवस्थाओं के लिए डॉ.महेश इंद्रा , डॉ. रामावतार शर्मा , डॉ. बी एल वराला , डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा , डॉ. शंकर लाल शर्मा ; डॉ. रमेश कस्बा आदि कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेंगे ।



