Uncategorized

हरियाणा टीबी उन्मूलन मिशन को मिला भारी समर्थन भिवानी में मरीजों को गोद लेने की अनूठी पहल, समाज के बड़े वर्ग का सहयोग

 

भिवानी। हरियाणा को टीबी-मुक्त बनाने के लिए चल रहे अभियान को भिवानी जिले में बड़ी सफलता मिली है। स्टेट टीबी सेल हरियाणा की IEC अधिकारी सुश्री सरिता नरयाल और श्री रमन अरोड़ा के नेतृत्व में टीम ने जिले का दौरा किया। इस दौरान कई टीबी मरीजों को मुफ्त इलाज और पोषण सहायता के लिए गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गोद लेने की व्यवस्था करवाई गई, जिससे मरीजों को राहत मिली। सुश्री नरयाल और उनकी टीम के अथक प्रयासों से इस पहल को व्यापक समर्थन मिला। IMA प्रेसिडेंट डॉ. एन.के. गर्ग, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, डॉ. अभिषेक घंघास, डीसी भिवानी श्री साहिल गुप्ता और सीबीएल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार सुश्री भवानी शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से टीबी मरीजों को गोद लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मरीजों ने इस मानवीय पहल के लिए टीम का आभार जताया। यह अभियान केवल भिवानी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा में चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक भारत को टीबी-मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

करनाल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इस पहल की सराहना की और लोगों से ‘निक्षय मित्र’ बनकर मरीजों को पोषण और भावनात्मक सहयोग देने का आह्वान किया। टीबी उन्मूलन मिशन की सफलता के पीछे सुश्री सरिता नरयाल, रमन अरोड़ा और उनकी पूरी टीम की मेहनत और समर्पण है। यह टीम लगातार जिलों का दौरा कर रही है, मरीजों की पहचान कर रही है और उन्हें सही समय पर इलाज दिलाने का प्रयास कर रही है।
अभियान की अगली कड़ी में टीम कल चरखी दादरी जिले में कार्य करेगी। हरियाणा का यह मॉडल साबित करता है कि सरकार, प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से गंभीर बीमारियों को हराया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!