Uncategorized

सेंट पैट्रिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा रावी शर्मा ने किया बाल दान, बनी दूसरों के लिए प्रेरणा

 

जोधपुर। सेंट पैट्रिक विद्या भवन की कक्षा सात की छात्रा रावी शर्मा ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए अपने बाल दान किए। रावी को यह प्रेरणा वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ से मिली, जो अब तक तीन बार बाल दान कर चुके हैं और समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रावी ने बताया कि यह कदम उठाकर उन्हें अत्यंत खुशी मिली है। उनका कहना है मैं हर बार अपने बालों को लंबा करूंगी और फिर दान करूंगी। रावी ने अपने बाल डॉ. अनीता परिहार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय सर्व धर्म सभा) को सौंपे, जो इन बालों से विग बनवाकर कैंसर पीड़ित मरीजों को उपलब्ध करवाती हैं। डॉ. अनीता परिहार ने जानकारी दी कि बाल दान करने के लिए बालों की लंबाई कम से कम 12 इंच होनी चाहिए। उन्होंने समाज से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस मानवता की मुहिम से जुड़ें और कैंसर पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सहयोग करें।

रावी शर्मा का यह कदम न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायी संदेश भी देता है कि छोटी उम्र में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!