Uncategorized

फतेहाबाद महिला मंडल की जनवरी 2026 की मासिक बैठक सम्पन्न सांस्कृतिक, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा गतिविधियों से सजी रही बैठक

अरुण शर्मा। नजऱ इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ

फतेहाबाद।फतेहाबाद महिला मंडल की जनवरी 2026 माह की मासिक बैठक का आयोजन रिंकी विकास गोलस के निवास पर केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया के नेतृत्व में किया गया। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना एवं संकल्प गान के साथ हुआ।
बैठक में बहनों के मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। मनोरंजन गेम में प्रथम स्थान प्रीति गुप्ता, द्वितीय अनीता गुप्ता एवं तृतीय स्थान मीना गुप्ता ने प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता में मोहिनी गुप्ता विजयी रहीं। लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्रध्वज की सुंदर आकृति बनाने पर अर्चना गुप्ता, मोहिनी गुप्ता एवं राखी गुप्ता विजेता रहीं।

समयबद्धता पुरस्कार पूनम गुप्ता को प्रदान किया गया। लघु बचत योजना की राशि रिंकी गुप्ता को सौंपी गई। सभी विजयी बहनों को पुरस्कृत किया गया। अगली मासिक बैठक अनीता गुप्ता के निवास पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन के लिए व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से सभी को प्रेरित किया गया। 25 दिसंबर 2025 को फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने तुलसी पूजन कर यह संदेश दिया कि हमारी संस्कृति और धर्म हमारी पहचान है।

बैठक में गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए 26 दिसंबर को वीर बालक दिवस मनाया गया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया ने बताया कि अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के 33वें अधिवेशन, इंदौर में उन्हें केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय मधुरिमा दीदी द्वारा “अन्न बचाओ संयोजिका” का दायित्व सौंपा गया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। मकर संक्रांति के अवसर पर महिला मंडल की बहनों ने अन्नपूर्णा श्री गौशाला सेवा समिति, बरीपुरा (सिकरारा रोड) पहुंचकर गौ सेवा की। बहनों द्वारा हरी सब्जियां, दलिया, पिना, गुड़, बाजरा एवं साधु-संतों के लिए ऊनी वस्त्र भेंट किए गए। गौशाला समिति द्वारा महिला मंडल का सम्मान किया गया।
22 जनवरी 2026 को अयोध्या में रामलला स्थापना दिवस के अवसर पर महिला मंडल द्वारा राम दरबार की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, भजन-कीर्तन हुए, बच्चों को पुरस्कार एवं प्रसाद वितरण किया गया। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की झांकी, पूजा-अर्चना एवं भजन गायन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत गाकर सभी बहनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बैठक में अध्यक्ष रेनू गुप्ता, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, ममता गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता सहित अन्य बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने स्वल्पाहार एवं भोजन का आनंद लिया।
केंद्रीय संयोजिका
रेनू संजय अनवारिया
फतेहाबाद महिला मंडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!