सिनेमा के हीरो धर्मेंद्र को विश्व सनातन संघ की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जयपुर। हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की दुखद सूचना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जाने से भारतीय फिल्म जगत ने एक ऐसा सितारा खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। विश्व सनातन संघ ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ और राष्ट्रीय सलाहकार जे.पी. शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि धर्मेंद्र न केवल भारतीय सिनेमा के महान कलाकार थे, बल्कि सादगी, संस्कार और भारतीय परंपराओं के प्रतीक भी थे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। उनकी फिल्मों ने हास्य, प्रेम, एक्शन और सामाजिक संदेश हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। वे पर्दे पर जितने दमदार थे, असल जीवन में उससे कहीं अधिक सहज, सरल और सामाजिक संवेदनाओं से जुड़े हुए व्यक्तित्व थे।
संगठन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा
“धर्मेंद्र जी का निधन केवल फिल्म उद्योग की क्षति नहीं, बल्कि पूरे देश की क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।विश्व सनातन संघ की समूची टीम ने धर्मेंद्र जी के प्रति अपनी कृतज्ञता और श्रद्धांजलि व्यक्त की है।



