Uncategorized

जोधपुर में निरंतर हेयर डोनेशन मुहिम जारी, पुण्यतिथि पर परिवार ने किया सराहनीय कार्य

कैंसर पीड़ित बहनों की सेवा हेतु अनोखी पहल, दादी की स्मृति में पोतियों ने किया हेयर डोनेट

 

जोधपुर। 12 फरवरी इन्वेंटिव हेल्पिंग सोसाइटी द्वारा संचालित हेयर डोनेशन अभियान जोधपुर में निरंतर जारी है। संस्थान की निर्देशिका डॉ. हिमांशी गहलोत एवं जोधपुर की डॉ. अनीता परिहार के नेतृत्व में यह मुहिम लगातार समाज को सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दे रही है। डॉ. अनीता परिहार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कैंसर पीड़ित बहनों के लिए विग तैयार करवाना है, ताकि उपचार के दौरान उनके आत्मविश्वास को बनाए रखने में सहायता मिल सके।
इसी क्रम में सुनील गुर्जर की माताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर एक अनूठी पहल देखने को मिली। उनकी धर्मपत्नी गीता गुर्जर एवं पुत्रियां लक्षिता सिंह गुर्जर और काव्या सिंह गुर्जर ने अपनी दादी की स्मृति में हेयर डोनेट कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार ने पुण्यतिथि को सेवा और मानवता से जोड़ते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं रेखा वर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान किया।
डॉ. अनीता परिहार ने सुनील गुर्जर एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुण्यतिथि को हेयर डोनेशन के रूप में मनाना वास्तव में एक सच्ची श्रद्धांजलि है। यह पहल न केवल कैंसर पीड़ित बहनों के जीवन में आशा की किरण जगाती है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना की नई मिसाल भी कायम करती है। जोधपुर में इस प्रकार की मानवीय पहलें निश्चित ही समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!